मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग, भोपाल पटवारी की सीधी भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती विशेष रूप से सहारिया, बैगा और भारिया विशेष आदिम जनजाति के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। MP Patwari Sidhi Bharti 2018 के लिए उम्मीदवार का चयन बिना किसी एग्जाम के किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। लेकिन किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (10+2) पास अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे उम्मीदवारों को चयनित होने के बाद 5 वर्ष के अंदर स्नातक परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जुलाई से शुरू कर दिए जाएंगे जबकि आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रहेगी।