मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2021 से होना प्रस्तावित था। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों पर नाइट रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। 17 मार्च से अगले आदेश तक भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू रहेगा। आठ शहरों- रतलाम, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल,जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन में बाजार रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे। अब तक कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही कुल आंकड़ा 2,70,000 तक पहुंच गया। जबकि 3,891 लोगों की मौत हो चुकी है।