MPPEB Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य के 250 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विस्तृत अधिसूचना 25 नवंबर 2020 को जारी की जाएगी। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2020 से शुरू हो जायगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।