एमपीपीईबी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020
एमपीपीईबी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में जेल प्रहरी की 228 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु भर्ती अधिसूचना जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हुई थी और उम्मीदवारों ने 24 अगस्त तक आवेदन किये थे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 3-10 नवंबर को आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी थी, जिसे बाद में स्थगित करते हुए 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित किया जाना था। इसके साथ ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिये गये थे। हालांकि, बोर्ड ने 18 नवंबर नोटिस जारी करते हुए परीक्षा को फिर से स्थगित करने और प्रवेश पत्र फिर से जारी करने की जानकारी दी।