20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPSC ने निकाली लाईब्रेरियन और स्पोर्ट्स आफिसर के 619 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

MPPSC, Indore ने लाईब्रेरियन और स्पोर्ट्स आफिसर के 619 पदों के लिए आवेदन मांगे है।
2 min read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

May 31, 2018

MPPSC Recruitment 2018

MPPSC ने निकाली लाईब्रेरियन और स्पोर्ट्स आफिसर के 619 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। MPPSC, Indore ने लाईब्रेरियन और स्पोर्ट्स आफिसर के 619 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इन पदों के लिए आवेदन का माध्यम आॅनलाइन रखा गया है, साथ ही अभ्यर्थी का चयन भी आॅनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां


पदों का विवरण:
लाइब्रेरियन, रिक्त पदः 308
स्पोर्ट्स ऑफिसर, रिक्त पद: 311
रिक्त पदों की कुल संख्या: 619

वेबसाइट: www.mppsc.nic.in


लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता

लाइब्रेरियन के लिए शैक्षणिक योग्यताः इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट लाइब्रेरी साइंस/सूचना विज्ञान/ प्रल्लेख विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री 55 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हो। साथ ही उसे कंप्यूटर की नोलेज होना भी अनिवार्य है।

स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यताः स्पोर्ट्स ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास शारीरिक शिक्षा अथवा खेलकूद विज्ञान में 55 प्रतिशत अंक स्नातकोत्तर की डिग्री हो। साथ ही अभ्यर्थी अंतर-विश्वद/ अंतर महाविधालय प्रतियोगिताआें में राज्य अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिताआें में प्रतिनिधित्व किया हो।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवार की सैलेरी 15,600-39,100 रुपए + AGP 6000

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए लिए जाएंगे। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार से लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में वसूले जाएंगे।

आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तारीखः 06.06.2018
आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखरी तारीखः 04.07.2018
आॅनलाइन परीक्षा के आयोजन की तिथिः 18.08.2018

यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर आैर जबलपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न करवार्इ जाएगी। परीक्षा के एडमिट काॅर्ड मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर 27.07.2018 से 16.08.2018 के बीच डाल दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवार को चयन आॅनलाइन परीक्षा में प्राप्त किए अंकों के आधार पर किया जाएगा।