महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-B की 547 पोस्ट को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आॅफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेंट निर्धारित प्रारूप में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Maharashtra Public Service Commission द्वारा Police Sub-Inspector के 387 पद, Assistant Section Officer के 126 पद और Tax Inspector के 34 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। ध्यान रहे अभ्यर्थी 27 जुलाई 2018 तक अप्लाई कर सकते हैं।