Madhya Pradesh mpsrlm recruitment 2019 : मध्य प्रदेश राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन (Madhya Pradesh State Livelihood Rural Mission) दीनदयाल अंत्योदय योजना (Deendayal Antoyodaya Yojana) के तहत सहायक जिला मैनेजर (assistant district manager) और अकाउंटेंट के 73 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 7 अप्रेल, 2019 तक इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को पहले भर्ती परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसका आयोजन ग्वालियर, इंदौर, राजधानी भोपाल और जबलपुर में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर नौकरी पर रखा जाएगा और संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।