महावितरण या महाडिस्काॅम या एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियंत्रित एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) है। यह भारत में (एसजीसीसी के बाद ) सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी है । एमएसईडीसीएल पूरे महाराष्ट्र राज्य में बिजली वितरित करता है । मुंबई शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट, टाटा पावर और रिलायंस एनर्जी वितरक हैं।