
NABARD Bharti 2024: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब नजदीक है। नाबार्ड ने कुछ समय पहले ग्रुप सी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के जरिए कुल 108 पद भरे जाएंगे। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स जल्द अप्लाई करें।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है www.nabard.org
नाबार्ड की इस भर्ती (NABARD Bharti 2024) के लिए अप्लाई करने के लिए आपको कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर शामिल है।
नाबार्ड की इस भर्ती के लिए विभिन्न कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क के रूप में अदा करने होंगे।
Updated on:
16 Oct 2024, 2:23 PM IST
Published on:
16 Oct 2024, 2:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.