Nainital Bank PO & Clerk Recruitment 2020: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क ग्रेड के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स अपने आवेदन 15 सितंबर 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2020 से शुरू हो चुकी है। बैंक पीओ या क्लर्क के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15 सितंबर से पहले ही आवेदन करना होगा। नैनीताल बैंक उत्तर भारत के पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मौजूद हैं।