NECCOAL recruitment 2018, नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड, कोल इंडिया लिमिटेड ( NECCOAL ) ने ओवरमैन व डिप्टी सर्वेयर के 18 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड, कोल इंडिया लिमिटेड ( NECCOAL ) में रिक्त पदों का विवरणः
ओवरमैन, पद : 17 (अनारक्षित-10) योग्यता : - उम्मीदवार के पास डीजीएमएस द्वारा जारी किया गया वैलिड ओवरमैन सर्टिफिकेट होना चाहिए। - इसके साथ गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट/फर्स्ट एड सर्टिफिकेट एंड ऑनरशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।
डिप्टी सर्वेयर (माइन्स), पद : 01 योग्यता : - दसवीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ डीजीएमएस द्वारा दिया गया सर्वेयर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयुसीमा (उपरोक्त सभी): - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। - एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी का तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
वेतनमान : 36,632 रुपये के साथ अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।
नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड, कोल इंडिया लिमिटेड ( NECCOAL ) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड, कोल इंडिया लिमिटेड ( NECCOAL ) में रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया : - इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.neccoal.co.in पर लॉगइन करें। - होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में फ्लैश हो रहे नोटिफिकेशन फॉर रिक्रूटमेंट ऑफ ओवरमैन एंड डिप्टी सर्वेयर ऑफ माइन्स इन एनईसी लिंक को क्लिक करें। - क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें। - अब दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर लें। - आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं।
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भेजने का पता : एरिया मैनेजर (पर्सनल) नार्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, कोल इंडिया लिमिटेड, पीओ- मार्गेरिता, जनपद-तिनसुकिया, असम- 786181