एनएफएल एक अनुसूची ‘क’ और लघु रत्न कंपनी है जिसका बठिण्डा (पंजाब) और पानीपत (हरियाणा) में फीडस्टॉक/एलएचएचएस की गैसीकरण प्रौद्योगिकी के आधार पर दो नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक संयंत्रों, जिसमें से प्रत्येक की संस्थापित क्षमता 5.11 लाख टन है, की स्थापना हेतु 23 अगस्त, 1974 को निगमन किया गया था जिसकी है। इन संयंत्रों से वाणिज्यिक उत्पादन क्रमश: 1.10.1979 और 1.9.1979 को शुरू हुआ था। अप्रैल 1978 में एफसीआई के पुनगर्ठन के परिणामस्वरूप एफसीआई की नांगल इकाई (नांगल विस्तार परियोजना सहित) को एनएफएल में स्थानांतरित कर दिया था।