MP NHM Recruitment 2020: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3800 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2020 है। यह भर्ती आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।