NHM UP Recruitment 2019 : National Health Mission (NHM), UP ने Counsellor, Help Desk Manager सहित 1100 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 फरवरी, 2019 (रात 11.59 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार (अनुसूचित जाति, अनुसूचिज जनजाति और ओबीसी) जो इन पदों में विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण मांग रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र और स्थायी निवास का प्रमाण पत्र आवेदन करते वक्त जमा करना होगा।