5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआर्इए भर्ती 2017, नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 39 पदों पर भर्ती निकाली, करें आवेदन

एनआर्इए भर्ती 2017, नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए रिक्त 39 पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 3 Sep 2017, 1:40 PM IST

NIA recruitment 2017

एनआर्इए भर्ती 2017, नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए रिक्त 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 1 महीने के अन्दर अर्थात 01 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency, एनआईए) भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जाँच एजेंसी है। यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है। एजेंसी राज्यों से विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंक संबंधी अपराधों से निपटने के लिए सशक्त है। एजेंसी 31 दिसम्बर 2008 को भारत की संसद द्वारा पारित अधिनियम राष्ट्रीय जाँच एजेंसी विधेयक 2008 के लागू होने के साथ अस्तित्व में आई थी।

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) में रिक्ति पदों का विवरण:
सब इंस्पेक्टर ( Sub inspector ) -28 पद
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ( Assistant Sub Inspector ) -11 पद

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण भर्ती 2017 में सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
NIA Bharti 2017 सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है,साथ ही शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।


NIA recruitment 2017 में आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर, रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 1 महीने के अन्दर अर्थात 01 अक्टूबर 2017 तक भेज सकते हैं- डीआईजी(एडमिन), एनआईए मुख्यालय, 7 वां तल , एनडीसीसी-II,बिल्डिंग जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001।

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए रिक्त 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:

NIA Sub inspector, assistant sub inspector के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 1 महीने के अन्दर अर्थात 01 अक्टूबर 2017 तक।

एनआर्इए नोटिफिकेशन 2017 (NIA Notification 2017):

एनआर्इए भर्ती 2017, नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए रिक्त 39 पदों पर भर्ती विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।