NIC Scientist recruitment 2020 : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) (NIC) के वैज्ञानिकों और साइंटिफिक या तकनीकी सहायक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 1 जनू, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रेल, 2020 थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू में 26 मार्च को बंद होने वाली थी, लेकिन 10 अप्रेल तक बढ़ा दी गई थी और फिर लॉकडाउन के चलते इसे 30 अप्रेल तक बढ़ा दिया गया था।