नोटिस में दी जानकारी के अनुसार एनआईओएस एडमिट कार्ड केवल उन्हीं कैंडिडेट्स को उपलब्ध होंगे जिन्होंने एग्जाम फीस जमा की है और जिनकी फोटोग्राफ एनआईओएस के पास है। अगर नोटिस में दी भाषा की बात करें तो उसमें कहा गया है, "प्रिय शिक्षार्थी, आपका हॉल टिकट केवल तभी डाउनलोड हो पाएगा जब आपने जनवरी / फरवरी 2021 की पब्लिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान किया हो और अगर आपकी तस्वीर एनआईओएस के पास उपलब्ध हो।