4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NIT Recruitment – असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

NIT Assistant Recruitment 2018, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ) जमशेदपुर ने आईआईआईटी रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के ल

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Apr 18, 2018

nit

NIT Assistant Recruitment 2018, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ) जमशेदपुर ने आईआईआईटी रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 1 मई 2018 तक डाक से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ) में रिक्त पदाें का विवरणः

असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन), पद : 8 (अनारक्षित- 04)

योग्यता :
- इंजीनियरिंग एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एमटेक किया हो अथवा पीएचडी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आयुसीमा : अधिकतम 60 वर्ष।

वेतनामन : 15,600 से 39,100 रुपये के साथ अकादमिक ग्रेड-पे 6000 रुपये मिलेगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी 1500 रुपये। एससी/एसटी निशुल्क।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.nitjsr.ac.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर ऊपर की ओर आईआईटी रांची ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पर जॉब्स ऑप्शन को क्लिक करें।
- क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर जॉब्स एंड कॅरियर पेज खुल जाएगा।
- अब एडवर्टाइजमेंट फॉर पोस्ट ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर फॉर आईआईआईटी-पीपीपी, रांची लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर एडवर्टाइजमेंट फॉर पोस्ट ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर लिंक करने पर विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा।
- इसे विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब वेबपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप डाउनलोड हो जाएगा।
- इसे पूरा भरें और मांगे गए प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपियों के साथ निर्धारित तिथि तक तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें आवेदन पत्र :
रजिस्ट्रार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर-831014, झारखंड

महत्वपूर्ण तिथि :

डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 01 मई 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.nitjsr.ac.in

NIT Assistant Recruitment notification 2018:

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( NIT ) जमशेदपुर ने आईआईआईटी रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।