एनएलसी इंडिया, लिग्नाइट खनन एवं विद्युत उत्पादन करने वाली भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक है। 1956 में स्थापित इस कंपनी का परिचालन देश भर में फैल रहा है। देश को समर्पित अपने समूचे 58 वर्षों की सेवा में भूरे कोयले का उत्पादन करने वाली यह कम्पनी वर्ष दर वर्ष लिग्नाइट खनन एवं ऊर्जा उत्पादन में अपनी उपलब्धियों से आगे बढ़ते हुए अग्रणी एवं पथ प्रदर्शक के रूप में स्थापित हुआ है। बदलते व्यापार की प्रवृत्तियों के साथ चलते हुए एनएलसी इंडिया ने देश तथा विदेश में नवीकरणीय ऊर्जा तथा कोयला खनन व्यापार में विविधीकरण किया है। एनएलसी इंडिया ने स्थापना के समय से पर्यावरण सुरक्षा तथा संधारणीय विकास के प्रति अपने समर्पण को अपने निगमित उद्देश्य में प्रमुख स्थान देकर शामिल किया है। एनएलसी इंडिया पर्यावरण सुरक्षा तथा समुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु संधारणीय विकास परियोजनाओं तथा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए कंपनी का संधारणीय विकास सुनिश्चित करता है, इसी प्रकार व्यापक स्तर पर देश का संधारणीय विकास सुनिश्चित करने में योगदान करता है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड, नेयवेली एक नवरत्न कंपनी है। जिसका विश्वास है कि “समुदाय कोई अन्य संस्था नहीं बल्कि अपने स्वंय के अस्तित्व का अभिन्न अंग है।”