झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए मौजूदा सरकारी नौकरियों में आरक्षण को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की संभावनाओं से इनकार किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) विधायक प्रदीप यादव के सवालों का जवाब में यह बात कही। विधायक ने पूछा, झारखंड सरकार ने नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य श्रेणी के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू करने की घोषणा की है। लेकिन, क्या सरकार ओबीसी कोटा को 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने पर विचार कर रही है?