rrb Group D Recruitment 2019 notification : रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) (RRB) ने ग्रुप डी (group D) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 1 लाख 3 हजार 769 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम 5 बजे शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अप्रेल, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार 23 अप्रेल, 2019 तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।