24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सरकारी नौकरी की सभी भर्तियों और प्रमोशन में हर साल देना होगा डोप टेस्ट

अब सरकारी नौकरी की भर्ती और प्रमोशन में डोप टेस्ट हर साल देना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Jul 2018, 4:16 PM IST

Dope Test in Govt Job

अब सरकारी नौकरी की भर्तियों और प्रमोशन में हर साल देना होगा डोप टेस्ट

अब सरकारी नौकरी की भर्ती और प्रमोशन में डोप टेस्ट भी देना होगा। यह नियम पंजाब सरकार ने लागू किया है। सरकार की ओर से नशे पर लगाम लगाने के खिलाफ कार्रवाई में एक कदम आगे बढ़ाते हुए नियम लागू किया गया है। इस नियम क तहत अब प्रत्येक सरकारी नौकरी की भर्ती में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों और सरकारी नौकरी में लगे मुलाजिमों को प्रमोशन के समय डोप टेस्ट देना होगा।


होगी ड्रग स्क्रीनिंग
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बारे में मुख्य सचिव को रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा है। इससे पहले अकाली—भाजपा सरकार की ओर से डोप टेस्ट केवल पुलिस भर्ती के लिए ही अनिवार्य किया गया था। लेकिन अब यह प्रत्येक सरकारी भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को डोप टेस्ट से गुजरना होगा।

RSMSSB ने निकाली स्टेनोग्राफर के 1085 पदों की भर्ती, यहां से करें आवेदन


हर साल करना होगा डोप टेस्ट
पंजाब सरकार के इस नए नियम के तहत अब पजांब सरकार की सिवल सर्विसेज और पुलिस मुलाजिमों को हर साल डॉक्टरी जांच के तहत डोप टेस्ट करकर उसकी रिपोर्ट देनी होगी।


ड्रग्स में नंबर वन है पंजाब
पंजाब हाईकोर्ट की ओर से कहा गया है कि पंजाब कभी विकास में नंबर वन हुआ करता था जो अब ड्रग्स में नंबर हो चुका है। इसी वजह से पंजाब के मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट को यह भरोसा दिलाना पड़ा की वो ड्रग्स को लेकर चिंतित है और यह नया नियम लागू किया गया। माना जा रहा है कि अब पंजाब सरकार के इस नए नियम से राज्य में ड्रग्स के इस्तेमाल पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकेगी।

इन राज्यों में भी शराब बैन
पंजाब के अलावा देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां नशे पर लगाम लगाने के लिए काफी कड़े कदम उठाए गए हैं। आपको बता दें कि गुजरात ऐसा राज्य है जहां पर डेढ़ दशक से ज्यादा समय से शराब पर पूर्णत: पाबंदी है। इसके अलावा बिहार में भी शराब बंदी की जा चुकी है।