न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जो भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्यरत है। इस कंपनी को कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत सितंबर, 1987 को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया था जिसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 के अंतर्गत, भारत सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का अनुपालन करते हुए विद्युत उत्पादन के लिए, परमाणु विद्युत संयंत्रों का प्रचालन एवं परमाणु विद्युत परियोजनाओं को क्रियान्वित करना था। एनपीसीआईएल,देश में द्रुत प्रजनक रिएक्टर कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम भाविनि, में भी सम-सहभागी है।