1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई), फरीदाबाद से पीजी डिप्लोमा का मौका, जल्द करें आवेदन

NPTI, फरीदाबाद ने अपने एक वर्षीय मॉड्यूलर कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स (पीजीडीसी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 2 Jun 2018, 5:29 PM IST

NPTI

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई), फरीदाबाद से पीजी डिप्लोमा का मौका, जल्द करें आवेदन

नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई), फरीदाबाद ने अपने एक वर्षीय मॉड्यूलर कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स (पीजीडीसी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2018 के लिए मंगवाए गए हैं। इस कोर्स में योग्य आवेदकों का चयन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक आवेदक 8 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

संस्थान के पीजीडीसी में एडमिशन के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने न्यूनतम 60 प्रतिशत माक्र्स के साथ बीटेक या बीई की हुई हो। जो आवेदक डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दे रहे हैं या दे चुके हैं, वह भी इन प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें काउंसलिंग के समय अपनी फाइनल डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें एडमिशन नहीं दिया जाएगा। संस्थान की ओर से आवेदकों के लिए किसी तरह की कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है। सभी आवेदक, आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यताओं को पढ़ लें।

कैसे होगा चयन
योग्य आवेदकों का चयन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-2018) की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह टेस्ट 2 घंटे का होगा जिसमें 2 पाट्र्स होंगे। हर पार्ट में 60-60 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। पहले पार्ट में जनरल एप्टीट्यूड और दूसरे हिस्से में जनरल इंजीनियरिंग से संबंधित सवाल होंगे। सही जवाब के लिए 1 नंबर होगा। गलत जवाब के लिए 0.25 माक्र्स काटे जाएंगे।

ये हैं जरूरी तारीखें
एडमिशन के इच्छुक आवेदक 8 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। एडमिट कार्ड 19 जून 2018 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 24 जून 2018 को सुबह 10:&0 बजे से 12:&0 बजे तक किया जाएगा। परिणामों की घोषणा 11 जुलाई 2018 को होगी। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 6 अगस्त 2018 से होगी।

कैसे करें आवेदन

एनपीटीआई के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के इच्छुक आवेदक www.npti.in/ npti.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ ही आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करवानी होगी। सभी आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ 2000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी। यह फीस ऑनलाइन ही जमा होगी। याद रखें कि किसी भी एप्लीकेशन को बिना ऑनलाइन पेमेंट के स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी आवेदक, आवेदन करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।