2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nursing And Paramedical Bharti 2023: दंत तकनीशियन एवं नेत्र सहायक की अंतिम सूची जारी

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार 500 से अधिक पदों पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में दंत तकनीशियन कैडर और नेत्र सहायक के 109 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूचियां जारी कर दी गई है। इस तरह युवाओं के बीच रोजगार के अवसर खुलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Mar 2024, 4:51 PM IST

nursing_and_paramedical_bharti_2023.jpg

Nursing And Paramedical Bharti 2023

Nursing & Paramedical Recruitment 2023: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार 500 से अधिक पदों पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बीते रविवार को विभाग ने दंत तकनीशियन (Dental Technician) कैडर के 67 एवं नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) के 109 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूचियां जारी कर दी है। वहीं ईसीजी कैडर की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।


राजस्थान में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के प्रयासों से भर्ती प्रक्रिया को गति मिली है। गजेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 (Nursing & Paramedical Bharti 2023) को जारी रखने की सहमति दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तत्परता और गंभीरता दिखाते हुए इस भर्ती के काम को गति प्रदान की है। वहीं आज इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि दंत तकनीशियन और नेत्र सहायक के 176 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी कर दी गई है।


बता दें, इन सूचियों में 33 अभ्यर्थियों का परिणाम अन्य राज्यों से उनकी अंक तालिकाओं के सत्यापन के कारण रोका गया है। विभाग ने दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित राज्यों के लिए टीम को रवाना किया गया है। सत्यापन होने के बाद जल्द ही इनकी अंतिम चयन सूचियां भी जारी की जाएंगी।


स्वास्थ्य विभाग के इस क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने से युवाओं के बीच रोजगार के अवसर खुलेंगे। साथ ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। प्रदेश में सभी को सुगमतापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।