opsc Civil Service notification 2019 : ओडिशा लोक सेवा आयोग (Odisha Public Service Commission) (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2019 (Odisha Civil Service examination 2019) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर, 2019 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकेंगे। राज्य सरकार ग्रुप ए और बी सेवा के कुल 153 पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भरेगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी चाहिए।