ONGC Recruitment 2019 result : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil and Natural Gas Corporation Limited) (ONGC) ने GATE 2019 के तहत चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सहायक कार्यकारी अभियंता (Assistant Executive Engineer) और अन्य पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ओएनजीसी ने 10 जून0 2019 को इंटरव्यू करवाया था और जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे, उन्हें 5 से 25 मई, 2019 तक दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी थी।