OPSC Recruitment 2021: यदि आप सरकारी शिक्षक बनना चाहते है तो आपको मिल रहा है सुनहरा अवसर। ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (Odisha Public Service Commission, OPSC) ने सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इसके तहत 606 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट @opsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अभी इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2021 है।