OSCB Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है. दरअसल ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने बैकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट odishascb.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. OSCB Recruitment 2020 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है.