पेपट का पैटर्न
— रिटर्न टेस्ट आॅब्जेक्टिव टाइप का होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
— टेस्ट में प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट (PKT) से 120 प्रश्न और एग्जिक्यूटिव एप्टीट्यूड टेस्ट (EAT) से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
— PKT में सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्न होंगे और EAT में वर्बल कॉम्प्रीहेंशन, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा सफिसिएंसी आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
— इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, प्रत्यके एक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।
— टेस्ट में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को कम से कम 40 फीसदी अंक लाना होंगे, जिसमें पीकेटी और ईएटी में अलग-अलग 30 फीसदी अंक लाने पड़ेंगे।
— वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को टेस्ट में पास होने के लिए न्यूनतम 30 फीसदी अंक लाना होगा जिसमें पीकेटी और ईएटी में अलग-अलग 25 फीसदी अंक लाना होगा।
— ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग को न्यूनतम 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग को 30 फीसदी अंक लाने होंगे।
— आखरी मेरिट लिस्ट लिखित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशनऔर इंटरव्यू में प्राप्त अंक के आधार पर तैयार की जाएगी।
— अंतिम चयन में टेस्ट को 85 फीसदी, ग्रुप डिस्कशन को तीन फीसदी और इंटरव्यू के अंक को 12 फीसदी वरीयता दी जाएगी।