4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PGIMER चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 16 Aug 2018, 11:59 AM IST

PGIMER

PGIMER चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

PGIMER Assistant Professor recruitment, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 8 सितंबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में रिक्त पदाें का विवरणः

असिस्टेंट प्रोफेसर- 35 पद

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में शैक्षणिक योग्यता:

असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल)- भारतीय मेडिकल काउंसिल एक्ट 19 56 के तीसरे अनुसूची या दूसरे अनुसूची या भाग II में शामिल मेडिकल योग्यता. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री एवं उम्मीदवार को राज्य मेडिकल काउंसिल/एमसीआई में रजिस्टर्ड होना चाहिए.

असिस्टेंट प्रोफेसर (नॉन-मेडिकल)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय में मास्टर्स एवं पीएचडी डिग्री होना चाहिए।

आयु सीमा:

अधिकतम 50 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट)

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2018 तक या इससे पहले अपना आवेदन इस पते पर भेजें- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (रिक्रूटमेंट सेल), पीजीआईएमईआर, सेक्टर-12, चंडीगढ़- 160012।

आवेदन शुल्क:

एससी/एसटी- 500 रुपया

अन्य के लिए- 1000 रुपया

निःशक्त उम्मीदवारों के लिए- शून्य.

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 8 सितंबर 2018

PGIMER recruitment 2018 :

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च ( PGIMER ), चंडीगढ़ का परिचयः

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी॰जी॰आई॰एम॰ई॰आर॰) को 1960 मैं एक उत्कृष्ट स्नातकोत्तर केंद्र के रूप में परिकल्पित किया गया। यहाँ चिकित्सा के सभी विषयों में विशेषज्ञ प्रशिक्षित होंगे और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षण को विकसित करने पर अनुग्रह होगा – यह कामना भी की गयी। उम्मीद करी गयी की यहाँ से शिक्षित विशेषज्ञ देश में फैल कर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में जाएंगे और वहाँ के छात्रों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेंगे। इन प्रयासों द्वारा उन संस्थानों में उत्कृष्टता के नाभिक स्थपित होंगे। पी॰जी॰आई॰एम॰ई॰आर॰ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में गहन अनुसंधान द्वारा चिकित्सा ज्ञान के क्षितिज को व्यापक बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।