पुलिस कांस्टेबल की निकली 2672 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा शेड्यूल,पुलिस कांस्टेबल की निकली 2672 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा शेड्यूल,पुलिस कांस्टेबल की निकली 2672 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरा शेड्यूल
पुलिस की नौकरी करने का सपना संजाए बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए बम्पर भर्तियां निकली है। कर्नाटक राज्य पुलिस (केएसपी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) भर्ती 2020 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केएसआरपी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन KSP की आधिकारिक वेबसाइट - ksp.gov.in - के माध्यम से 18 मई, 2020 से कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है: "एसआरपीसी (केएसआरपी) और बैंडमैन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन - 2672 पद 18 मई 2020 से 15 जून 2020 तक ऑनलाइन होंगे।"
KSP Recruitment 2020: रिक्ति का विवरण
केएसपी स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 2420 और 252 बैंडमैन के रिक्त पदों को भर रहा है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से रिक्ति विवरण की जांच कर सकते हैं।