41,520 पदों की निकल चुकी है भर्ती
आपको बता दें कि इसी साल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (UPPBPB) द्वारा 41502 पदों की भर्ती निकाली जा चुकी है। बोर्ड द्वारा 18 जून और 19 जून को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा चुकी है। 41,520 पदों की इस बड़ी भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 860 परीक्षा केंद्रों में किया गया। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई। इसमें 18 से 22 साल तक के पुरुष उम्मीदवार और 18 से 25 साल तक की महिला उम्मीदवारों को आवेदन का पात्र माना गया। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2018 से निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 400 रुपये रखी गई।