Bihar Police Driver Constable recruitment : कांस्टेबल केंद्रीय चयन बोर्ड (Central Selection Board of Constable) (CSBC) ने बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर, 2019 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1 हजार 722 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक फिटनेस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट से गुजरना होगा।