
Post Office Recruitment 2021
नई दिल्ली। Post Office Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग की ओर से मिल रहा है सुनहरा अवसर। देश भर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास निर्धारित की गई हैं। इस भर्ती में सबसे खास बात यह कि इसमें किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं ली जाएगी।ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिनमें से 10वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
इस समय में दिल्ली, यूपी और जम्मू कश्मीर के पोस्टल सर्किल में ये भर्तियां निकली हैं, जिनकी एक-एक करके जानकारी नीचे दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए डाक विभाग ने पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैं। जारी की गई अधिसूचना के आधार पर पोस्टल सर्किल में कुल 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत हैं। इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
दिल्ली
दिल्ली पोस्टल सर्किल के लिए डाक विभाग ने पोस्टमैन, असिस्टेंट पोस्टमास्टर और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट के 72 पद, पोस्टमैन के 90 और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 59 पद भरे जाएंगें। और ये सभी भर्तियां भी स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएंगीं। पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2021 है।
जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर पोस्टल सर्कल के लिए भी डाक विभाग की ओर से सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) और डाक सेवक के 266 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। पदों के लिए 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर आप और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Published on:
9 Oct 2021, 8:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.