30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prasar Bharati Recruitment 2021ः कॉस्ट ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Prasar Bharati Recruitment 2021: प्रसार भारती ने आईसीएआई (Coast) के छात्रों को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग देने के लिए कॉस्ट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 4 Oct 2021, 11:02 AM IST

Translator Jobs

Translator Jobs

Prasar Bharati Recruitment 2021: प्रसार भारती ने आईसीएआई (Coast) के छात्रों को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग देने के लिए कॉस्ट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट पर प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों (2 नवंबर 2021) के भीतर httos://aoolications.orasarbharati.org पर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन (2 नवंबर 2021)

रिक्तियों का विवरण
कॉस्ट ट्रेनी - 16 पद

शैक्षणिक योग्यता:
आईसीएआई द्वारा आयोजित सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।

वेतनमान
प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण - 10000 रुपये
प्रशिक्षण का दूसरा वर्ष - 12500 रुपये
प्रशिक्षण का तीसरा वर्ष - 15000 रुपये

आयु सीमा:
उम्मीदवारों की आयु बोर्ड के मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए। विस्तृत अधिसूचना अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा/साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए आदि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती वेबसाइट पर प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (2 नवंबर 2021) के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।