PSTCL Recruitment 2021 Notifications: सरकारी नौकरी ( Government Jobs) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSTCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आर्किटेक्ट, असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (ASSA) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। PSTCL Recruitment 2021 के तहत संगठन में 501 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार 11 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2021 से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और अन्य जानकारी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pstcl.org.पर जाकर हासिल कर सकते हैं।