Sarkari Naukri: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल विभाग में सहायक अधीक्षक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।