महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 15 जून से शुरू हो रहे इंटरव्यू में प्रोबेशन और 2011 में सरकारी सेवा में समायोजित शिक्षक पात्र होंगे। हालांकि, समायोजित शिक्षक सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होने वाले स्कूलों के लिए पात्र होंगे। साथ ही सप्लीमेंट्री के ऐसे शिक्षक जिनका चयन 6डी में नहीं हुआ है, वे अब इसके लिए पात्र होंगे। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारियों और निदेशालय की इंटरव्यू प्रक्रिया के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई।