राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 जून से हो रही है। विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्राें, उप केंद्राें एवं सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों की विभिन्न कंपनियों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 2500 रिक्त पदों पर नामांकन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। यह राजस्थान सरकार की वेबसाइट http:home.rajasthan.gov.in/homeguards पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।