जिला/बटालियन का ऐसे करें चयन
राजस्थान पुलिस भर्ती में कांस्टेबल सामान्य और आरएसी के जवानों के पद भरे जाएंगे। जो अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल के लिए आयु सीमा पार कर चुके हैं और ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं, वो कांस्टेबल चालक के पद पर आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल चालक की कटऑफ, कांस्टेबल सामान्य से कम रहती है। न्यूनतम 18 वर्ष के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल सामान्य की तुलना में आरएसी के लिए कटऑफ सामान्य रहती है। जीआरपी के लिए भी कटऑफ हाई रहती है। पिछली भर्ती की बात करें तो कई जिला/बटालियन ऐसे भी थे, जिनमें रिक्त पद रहे हैं। सबसे हाई कटऑफ जयपुर/जोधपुर आयुक्तालय की जाती है। बहुत से जिले ऐसे भी हैं जिनकी कटऑफ हाई जाती है। अभ्यर्थी को पिछली भर्तियों की कटऑफ का अध्ययन कर, जिला/बटालियन का चयन करना चाहिए। चयन में पदों की संख्या का भी ख़ास ध्यान रखें। नोटिफिकेशन में यह नहीं लिखा हुआ है कि एक अभ्यर्थी सिर्फ एक ही आवेदन कर सकता है। परीक्षा ऑफलाइन मोड़ में आयोजित होगी। अगर विकल्प एक से अधिक जिले में आवेदन का मिलता है तो जरूर दूसरे जिले के लिए भी आवेदन करें। लेकिन SSO पोर्टल पर एक आईडी से एक ही आवेदन स्वीकार्य किया जाएगा।