
Rajasthan Police Recruitment 2021: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों से 15 अप्रैल 2021 को कार्यालय कमांडेंट में सभी मूल प्रमाणपत्रों और 10 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना को कहा गया है। उसी दिन सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा। राजस्थान पुलिस की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के तहत कुल 13 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था। जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल (PST) का आयोजन चयन बोर्ड द्वारा आठवीं बटालियन आरएसी ग्राउंड मीणापुरा ( मीणावाला ) अलवर में 11 अप्रैल 2021 को किया गया था।
इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने जूनियर लीगल ऑफिसर ( JLO ) पद के लिए अंतिम परिणाम और कट ऑफ अंक घोषित कर दिया था। आयोग ने 11 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया था। वे सभी उम्मीदवार जो आरपीएससी जेएलओ परीक्षा के साक्षात्कार में शामिल हुए हों अपना परिणाम और कट ऑफ अंक राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Web Title: Rajasthan police constable 2021: Driver Recruitment PET Selection List
Updated on:
16 Apr 2021, 5:19 PM IST
Published on:
16 Apr 2021, 5:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.