Rajasthan Police constable exam 2020: गुर्जर आंदोलन के कारण कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आंदोलन प्रभावित जिलों में राजमार्ग बंद पड़े हैं। रविवार को 40 माल गाड़ियों समेत 60 ट्रेनें डायवर्ट करनी पड़ीं, 2 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर और बयाना की करीब 220 बसों को रोक दिया गया। भरतपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर और जयपुर जिले की कई तहसीलों में इंटरनेट बंद है। ऐसे में राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में हैं। दिन भर अफवाहें चलती रही कि परीक्षा स्थगित या री-शेड्यूल की जा सकती है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जब तक विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक इन अफवाहों पर ध्यान न देवें। परीक्षा पहले से तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी।