
rajasthan police constable recruitment 2019
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा गया कि रिक्त पदों को भरने के लिए 8 हजार 600 कांस्टेबल और 706 सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए भी ये जानकारी शेयर की है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पिछली सरकार ने भी दो भर्तियां निकाली थी। ऑनलाइन परीक्षा में धांधली के बाद उसे निरस्त कर ऑफ़लाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। वर्तमान में पिछली भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चल रहा है। आपको बता दें कि जुलाई 2018 से ही सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ी है। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए सरकार द्वारा अनुमति के विभाग जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। पुलिस विभाग जुलाई महीने की शुरुआत में ही नोटिफिकेशन जारी कर, आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। पदों का वर्गीकरण जिलेवार किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी 2016 से चल रही है। पिछली सरकार में उप निरीक्षक भर्ती के लिए कई बार आवेदन करवाए गए और आयु सीमा सहित पदों की संख्या में भी संशोधन किए गए। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अभी जारी नहीं की गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा पिछली भर्ती की तरह सामान ही होगी। देखा जाए तो पिछली बार से ज्यादा आवेदन इस बार आ सकते हैं। पिछली भर्ती में 16 लाख आवेदन आए थे। इस बार आयु सीमा को लेकर सरकार द्वारा छूट दिए जाने को लेकर संशय है। पिछली भर्ती में अभ्यर्थी न्यायालय चले गए थे। सरकार द्वारा भर्ती निकाले जाने में देरी के कारण आयु सीमा में छूट दी गई थी।
Published on:
12 Jun 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
