29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI Grade B Exam 2018 : कॉल लेटर जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 2 Aug 2018, 3:01 PM IST

RBI Call Letter

RBI Call Letter

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आरबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र/कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों में 16 अगस्त को आयोजित होगी।

RBI Grade B exam 2018 : इस तरह कर सकते हैं कॉल लेटर को डाउनलोड
-रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www. rbi.org .in पर लॉग इन करें
-वेबसाइट के होमपेज के सबसे नीचे जाकर “Opportunities@RBI” लिंक पर क्लिक करें
-इसके बाद माउस को “Current Vacancies” टैब पर लेकर जाएं जिसके बाद एक लिस्ट खुलेगी। वहां से विकल्प सुची का चयन करें।
-चरण एक परीक्षा (ग्रेड बी (सामान्य) अधिकारी) के लिए एडमिशन लेटर लिंक पर क्लिक करें।
-एडमिशन लेटर लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के रूप में जन्म तिथि डालनी होगी। पेज पर दी गई पिक्चर में दिए गए कोड को भी डालें।
-लॉगिन या एंटर बटन दबाने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न पदों के लिए नियमित रूप से भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाता रहता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित या ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाता है। सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है जो लिखित/ऑनलाइन परीक्षा पास कर लेते हैं।


सहकारिता विभाग के अस्थाई व्यवस्थापक होंगे स्थाई, 31 अगस्त तक जारी होंगे आदेश

राजस्थान के राज्य सहकारिता विभाग में कार्यरत अस्थाई व्यवस्थापकों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सहकारिता विभाग में अस्थाई 1500 व्यवस्थापकों को स्थाई करने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए आगामी 31 अगस्त तक स्क्रीनिंग के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इन व्यवस्थापकों को स्थाई होने पर नियमित ग्रेड-पे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। व्यवस्थापकों की स्क्रीनिंग के लिए जिला स्तरीय कमेटियां बना दी गई हैं। इस स्क्रीनिंग कमेटी में अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष को इस कमेटी का सह अध्यक्ष तय किया गया है। कमेटी में केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक सदस्य सचिव होंगे।

जिला उप रजिस्ट्रार एवं संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सदस्य बनेंगे। अस्थाई व्यवस्थापकों को शैक्षणिक नियमों एवं अनुभव में पहले ही शिथिलता दी जा चुकी है। इस वजह से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सेवाएं दे रहे ऐसे कार्मिक जिनके पास नियुक्ति के समय निर्धारित योग्यता नहीं थी तथा जिस समिति में व्यवस्थापक के पद के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। सहकारी समिति में पर्याप्त कार्य अनुभव नहीं होने वालों को नियमों में शिथिलता देकर स्थाई किया जा सकेगा।