24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI भर्ती 2018 से जुड़ी खास बातें, कब तक करें आवेदन

RBI में ग्रेड बी ऑफिसर के 166 पदों पर भर्ती की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Jul 2018, 11:59 AM IST

opinion,work and life,rajasthan patrika article,

RBI भर्ती 2018 से जुड़ी खास बातें, कब तक करें आवेदन

RBI Recruitment 2018 के तहत Grade B officer Vacancy निकाली गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में ग्रेड बी ऑफिसर के 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू भी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आॅफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2018 रखी गई है। इस भर्ती के तहत ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल, ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर और ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं—

पदों का नाम व संख्या—
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल- 127 पद
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 22 पद
ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 17 पद


न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई, 2018 से की जा रही है।


शैक्षणिक योग्यता
ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल
कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। 10वीं व 12वीं में भी 60 फीसदी अंक।


ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर
- इकोनॉमिक्स/इकोनोमेट्रिक्स/क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स/मैथमेटिक्स इकोनॉमिक्स/इंटिग्रेटेड कोर्स/फाइनेंस में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर की डिग्री।


ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम
- आईआईटी खड़गपुर/एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स एंड इंफोर्मेटिक्स आईआईटी बॉम्बे से स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/इकोनोमेट्रकि्स/स्टैटिस्टिक्स एंड इंफोर्मेटिक्स में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री या मैथ्स में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री एवं स्टैटिस्टिक्स में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।


चयन प्रक्रिया-
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।


आवेदन फीस-
जनरल और ओबीसी कैटिगरी के लिए— 850 रूपए
एससी, एसटी और पीडब्लूडी के लिए— 100 रुपये की छूट


परीक्षा की दिनांक
ऑफिसर ग्रेड बी डीआर जनरल
फेज- I ऑनलाइन पेपर - 16 अगस्त, 2018
फेज -II ऑनलाइन पेपर - 7 सितंबर, 2018

ऑफिसर ग्रेड बी डीआर डीईपीआर
पेपर - I ऑनलाइन - 16 अगस्त,
पेपर- II & III ऑनलाइन लिखित परीक्षा - 6 सितंबर/7 सितंबर, 2018

ऑफिसर इन ग्रेड बी डीआर डीएसआईएम
पेपर - I ऑनलाइन एग्जाम - 16 अगस्त
पेपर- II & III- ऑनलाइन लिखित परीक्षा - 6 सितंबर/7 सितंबर, 2018


वेतनमान—
पे स्केल - 35150-1750 (9)-50900-ईबी-1750 (2)-54400-2000 (4)-62400 के स्केल में 35,150/- प्रतिमाह का शरुआती बेसिक पे इसके अलावा डीए, एचआरए समेत अन्य भत्ते।


परीक्षा की संभावित तिथि—
प्री एग्जाम— 16 अगस्त, 2018
मेन्स एग्जाम— 7 सितंबर, 2018