RBI Officer Grade-B Recruitment 2021: आरबीआई ने ऑफिसर्स ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर के कुल 322 ऑफ पदों भर्तियां की जाएंगी। इन रिक्तियों में ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम के पद शामिल है। उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाना होगा। उक्त पदों पर आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी को अच्छे से पढ़ें।