24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर में गेस्ट टीचर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

ध्यान रहे सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर 4 जून 2018 तक उपर दिए गए पते पर भेज दें।
2 min read
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

May 23, 2018

guest teacher

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर में गेस्ट टीचर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन

टीचर लाइन में अपना करियर चुनने वाला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर के रिक्त पड़े कुल 214 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भरकर 4 जून 2018 तक भेज सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र सीमा 21 से 65 वर्ष होनी चाहिए।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

पदों का विवरण

पद नाम: गेस्ट टीचर

कुल रिक्त पदों की संख्या: 214 पद

अंग्रेजी- 41 पद

फिजिक्स- 41 पद

केमिस्ट्री - 46 पद

मैथ्स- 38 पद

जूलॉजी - 10 पद

बॉटनी- 38 पद

आवेदन जमा कराने की आखरी तारीख: 4 जून 2018

गेस्ट टीचर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा: गेस्ट टीचर के अप्लाई करने वाला उम्मीदवार कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष का होना चाहिए।

गेस्ट टीचर के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता: गेस्ट टीचर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए नीचे दिए लिंक विज्ञप्ति के लिंक पर क्लिक करें।

इस पते पर करें आवेदन
इच्छुक आैर योग्य उम्मीदवार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा,शिक्षा भवन (प्रथम तल) काशीपुर, समस्तीपुर पिन - 848101 पते पर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती में आरक्षित आैर गैर आरक्षित कोटि के महिलाआें को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगों को भी सरकारी नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा।

आवेदन के साथ इन दस्तावेजों को करें संलग्न
-उम्मीदवार सभी प्रकार के शैक्षणिक आैर प्रशैक्षणिक डिग्रियों के अंकपत्र आैर प्रमाणपत्रों की प्रतिलिप संलग्न करें।
- आरक्षण श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र की काॅपी साथ में लगाएं।
- खुद की तीन कलर फोटो स्वअभिप्रमाणित
- एक लिफाफा जिस पर 40 रुपए का डाक टिकट लगा हो।

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। लेकिन ध्यान रहे सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर 4 जून 2018 तक उपर दिए गए पते पर भेज दें।