इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ता सेक्टर है। आइटी की कुछ फील्ड्स में प्रोफेशनल कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा कोर्स करके कॅरियर में कामयाबी हासिल की जा सकती है। आइटी सेक्टर में नौकरी हासिल करने के लिए अब कंप्यूटर साइंस में ही डिग्री होना जरूरी नहीं है, क्योंकि पिछले एक दशक में नौकरी का परिदृश्य काफी बदल गया है। कॉलेज की डिग्री पर अब जोर नहीं दिया जाता है, शीर्ष स्तरीय कंपनियों की ओर देखा जाए तो अब वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सही कौशल वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं। यदि आप मार्केट के अनुसार कंप्यूटर साइंस में कोई सर्टिफिकेशन कोर्स करने का विचार कर रहे हैं तो आप इन कोर्स की मदद से एक प्रतिष्ठित कंपनी में अपने कॅरियर को आगे बढ़ा सकते हैं।