झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने उद्योग विभाग में नियुक्ति के लिए 455 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 268 कीटपालक व समकक्ष और 187 कुशल शिल्पी और समकक्ष के पदों पर बहाली की जाएगी। दरअसल ये भर्ती पहले भी निकल चुकी थी, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार की नियोजन नीति रद्द कर दी थी, इस कारण परीक्षा को भी रद्द कर दिया था, अब नियमावली में संशोधन के बाद जेएसएससी ने फिर से प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।